बढ़ता ही जा रहा है कोरोना, 4 और मिले

13 केस होम आइसोलेशन में है

 | 
corona

उदयपुर 6 फ़रवरी 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 66 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 62 नेगेटिव एवं 4 पॉज़िटिव पाये गये । चारों पोजिटिव शहरी क्षेत्र से है।

अब तक कुल 77145 कोरोना पोजिटिव आए जिसमें से 76350 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 13 होम आइसोलेशन में है।

पोजिटिव आये रोगी यूनिवर्सिटी रोड, गिरिजा व्यास पेट्रोल पम्प, सेक्टर 9 और भोपाल पूरा क्षेत्र से है। चिकित्सा विभाग की टीम रोगियों के घर पहुंची और रोगी की हिस्ट्री ली गई । क्लोज कोंटेस्ट और परिवार के सदस्यों की जांच की और सैंपल लिए। उनमें कोई लक्षण नहीं पाये गये।

रोगियों को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया। बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने लोगों को जागरूक रहने, मास्क लगाने,  सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News