टीडी थाना क्षेत्र में युवक युवती की लाश मिली

मामला संभावित प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है

 | 
tidi

उदयपुर के टीडी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बाइक के साथ एक युवक और एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

दरअसल टीडी थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे एक अज्ञात बाइक पड़ी हुई ग्रामीणों ने देखी। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास देखा तो एक पेड़ पर एक युवती और एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने टीडी थाना पुलिस को दी । 

जानकारी मिलते ही टीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक युवती के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया साथ इसकी जानकारी परिजनों को दी। 

मिली जानकारी के अनुसार युवती कुराबड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जो कि 2 दिन पूर्व अचानक घर से कहीं चली गई इसके बाद परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कुराबड़ थाने में दर्ज कराई। तो वहीं युवक सलूंबर इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की वजह से इस तरह का कदम उठाना सामने आया है । 

पुलिस ने युवक युवती के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं परिजनों के आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News