कोटड़ा में प्रेमी युगल ने दी जान

शादी के लिए परिजनों ने नहीं दी थी सहमति

 | 
couple dead

उदयपुर के आदिवासी बाहुल्य कोटड़ा क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी । प्रेमी युगल पिछले कई दिनों से अपने घर से गायब थे। शादी को लेकर परिजनों में सहमति नहीं बनने पर दोनों काफी दिनों से परेशान थे। 

दरअसल कोटड़ा के सुबरी नाल में पेड़ पर लटके शवों को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को भी मौके पर बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही पर मौके पर झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी भी पहुंचे।  वहीँ मौके पर पहुंची कोटड़ा पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। 

पुलिस ने बताया दोनों युवक-युवती कुछ दिनों से अपने घर से गायब थे। मृतक प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के सहमत नहीं होने से वे परेशान थे। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को कोटड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News