आपसी रंजिश में दम्पति की हत्या
उदयपुर 9 मार्च 2020। उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना इलाके के घोड़ी गांव में होली पर रंग में भंग पड़ गया। गांव में एक ही परिवार में आपसी रंजिश से लोगो ने खूनी होली खेलकर दम्पति को मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घोड़ी में रविवार देर रात दो परिवारों में आपसी कहासुनी हो गयी थी, जिसकी वजह से दोनों परिवारों में जमकर आपस बहस के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनो पक्षो में जबरदस्त उत्पात के बाद बढे बवाल के बीच कुछ लोगो ने एक पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने चाकू और तलवारों से हमला कर बड़ी निर्मम तरीके से पति पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।
सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुँची। गांव में माहौल बिगड़ता देख पांच थानों के जाब्ता तैनात किया गया। मृतक बंशी लाल मीणा और लक्ष्मी बाई पत्नी बंशीलाल मीणा की हत्या के बाद दोनो हीं शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
