उदयपुर में घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी, 1.45 लाख रुपए भी ले गए बदमाश

 | 
sukher police station

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में बदमाश आधी रात को घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी कर ले गए। आरोपी दूसरी सफेद कार में सवार होकर पहुंचे थे। करीब 18 से 20 मिनट तक मशक्कत कर कार का लॉक खोला और उसे लेकर फरार हो गए। बदमाश कार में रखे 1.45 लाख रुपए भी ले गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले में पीड़ित निखिल कुमावत ने सुखेर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, निखिल ने 4 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे अपनी क्रेटा कार (MP07 CE1531) घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पीड़ित ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में 5 नवंबर की रात करीब 3:50 बजे एक सफेद कार घर के बाहर आकर रुकती दिखाई दे रही है। उसमें से बदमाश उतरकर क्रेटा का लॉक खोलने में जुट जाते हैं। करीब 18 से 20 मिनट बाद वे कार चोरी कर फरार हो जाते हैं।

पीड़ित के अनुसार, कार में 1.45 लाख रुपए भी रखे हुए थे, जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News