Rajsamand : जंगल में मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

नाथद्वारा के श्रीनाथ कॉलोनी के पास वन भूमि में मिला दो दिन पुराना शव, एफएसएल टीम ने किया मौका निरीक्षण; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा।

 | 
Police and forensic team investigate after a woman's body was discovered in a forest near Shrinath Colony in Nathdwara, Rajsamand district.

Udaipur Times News, राजसमंद ,15 जून 2026 । श्रीनाथ कॉलोनी के पास जंगल में मिली महिला की लाश, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने एफएसएल टीम से करवाया सर्वे। नाथद्वारा के श्रीनाथ कॉलोनी ए के पास वन विभाग की भूमि में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, वहीं पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची ।

शव दो दिन पुराना होने से पूरी तरह सड़ चुका था और किसी जानवर द्वारा नोचा गया था, परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम से मौका निरीक्षण करवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। Crime News Rajsamand 

मृतका की पहचान उसके भाई नानालाल ने नारायणी बाई गमेती पत्नी भंवर लाल गमेती के रूप में की। उन्होंने बताया कि महिला लंबे समय से अकेली रहती थी उसकी दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के मौत के बाद शव को किसी जंगली जानवर द्वारा नोचा गया है। Murder News Rajsamand

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान कर रही है ।

#RajsamandNews #NathdwaraNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #FSLTeam #RajsamandCrime #WomanFoundDead #CrimeUpdate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News