उदयपुर जिला कलेक्टर की फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साइबर फ्रॉड की कोशिश

 | 
Fake Profile of Udaipur Collector

 

 

Udaipur Times, Cyber Crime in Udaipur: साइबर ठगों ने अब उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के बाद मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर और अन्य निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं। Cyber Crime in Udaipur

जिला प्रशासन ने इस प्रोफाइल को फेक बताते हुए लोगों को सतर्क किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला कलेक्टर के नाम से बनाई गई इस फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से किसी भी तरह की बातचीत न करें और न ही अपना मोबाइल नंबर या अन्य निजी जानकारी साझा करें। Cyber Crime in Udaipur

साइबर ठग फर्जी प्रोफाइल से लोगों को मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर, पता, पहचान से जुड़ी जानकारी या अन्य व्यक्तिगत डिटेल मांग सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ऐसी जानकारी साझा करता है तो ठग उसका दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड या अन्य धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं। Cyber Crime in Udaipur

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी या सार्वजनिक व्यक्ति के नाम से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को बिना सत्यापन के स्वीकार न करें। किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल से बातचीत करने या जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। Cyber Crime in Udaipur

अगर जिला कलेक्टर के नाम से कोई संदिग्ध मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी या वित्तीय जानकारी बिल्कुल साझा न करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल संबंधित पुलिस या साइबर क्राइम सेल को सूचना दें।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News