साइबर ठगी: सिम एजेंट और खरीदार पर केस

साइबर फ्रॉड जांच में सामने आया सिम कार्ड का कनेक्शन

 | 
crime

उदयपुर 25 सितंबर 2025 - साईबर ठगी के मामले में पुलिस ने सिम बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक फोन नंबर जो साईबर ठगी में उपयोग किया गया था, उसकी जांच के दौरान पता चला कि यह सिम अविनाश मोबाइल के एजेंट अविनाश पुजारी ने बेची थी। शिकायत साईबर पोर्टल पर दर्ज हुई थी जिसमें आरोप था कि इस सिम का उपयोग कर 4000 रुपये की ठगी की गई।

जांच में सामने आया कि अविनाश पुजारी निवासी यूआईटी कॉलोनी रोड नंबर 2, पुरोहितों की मादड़ी, ने यह सिम कल्पेश पुत्र भारता डिन्डोर, निवासी धादका बिलडी, कुशलगढ़, बांसवाड़ा को बेची थी।

इस पर प्रतापनगर पुलिस ने एजेंट अविनाश पुजारी और सिम खरीदने वाले कल्पेश के खिलाफ साईबर अपराध के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News