डबोक पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई

अरावली संरक्षण अभियान के तहत अवैध पत्थर खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 | 
Dabok Police seizing tractor trolley involved in illegal mining under Aravali Conservation Drive in Udaipur

उदयपुर ,6 जनवरी 2026-  राजस्थान सरकार द्वारा अरावली संरक्षण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना डबोक पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक मावली आशीषा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी डबोक इन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, जिसमें करीब 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालक ने बताया कि पत्थर का खनन लदिया खेड़ा क्षेत्र से भरकर लाया गया था। खनन वैध है या अवैध, इसकी जांच के लिए खनन विभाग उदयपुर को पत्र लिखकर सूचना दी गई है।

पुलिस ने बताया कि खनन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News