डबोक पुलिस ने की 195 शीशियां कोरेक्स जब्त

नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

 | 
Dabok Police seizing 195 bottles of Corex cough syrup during anti-drug operation in Udaipur

उदयपुर 24 जनवरी 2026 -  अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डबोक पुलिस ने जनवरी माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 195 शीशियां कोरेक्स जब्त की हैं। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

 पुलिस टीम ने 23 जनवरी 2026 को आरपीजी रिसोर्ट के सामने सर्विस रोड पर नाकाबंदी कर चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल संख्या RJ 27 BN 3200 के आगे टंकी पर सफेद प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर वह मोटरसाइकिल को वापस चित्तौड़गढ़ की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शैतान सिंह पुत्र भोपाल सिंह, निवासी बामणिया खेत, मेवाड़ा, थाना डबोक, जिला उदयपुर बताया।

प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 100-100 एमएल की कोरेक्स की कुल 195 शीशियां पाई गईं। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किए जाने पर उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 23/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थाना फतहनगर के थानाधिकारी श्री चन्द्रशेखर किलानिया द्वारा किया जा रहा है।

#DabokPolice #UdaipurPolice #UdaipurNews #RajasthanPolice #NDPSAct #DrugFreeRajasthan #CorexSeizure #UdaipurCrime #MavliCircle #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News