पुलिस थाना डबोक की कार्रवाईः विवाहिता के अपहरण फायरिंग मामले में मात्र 6 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

अपहृता सकुशल बरामद , घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर किया था अपहरण

 | 
arrest

वारदात में प्रयुक्त ईटीओस (Etios) कार और खाली कारतूस जब्त

 

Udaipur Times News , Crime News,  उदयपुर, 2 सितमबर 2026 - दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग करने और एक विवाहिता का जबरन अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी सहित 5 शातिर बदमाशों को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने अपहृता विवाहिता को भी आरोपियों के चंगुल से सकुशल दस्तयाब (बरामद कर लिया है। Kidnapping News 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पतेः 01. मनीष (उम्र 23 साल) पिता दूधाराम निवासी गदौली, 2. पुष्कर उर्फ पूर्णा (उम्र 20 साल) निवासी अमरपुरा, खेरोदा, 3. मुकेशपुरी (उम्र 25 साल)  निवासी आसना खेमली, डबोक, 4. सुरेश (उम्र 24 साल)  निवासी बडलिया वल्लभनगर  उदयपुर  (मुख्य आरोपी), 5. अजय (उम्र 21 साल) पिता हेमराज निवासी रणछोड उदयपुर ।

वारदात का विवरणः

गोरतलब है की मंगलवार 1.09.2026 को डबोक निवासीपीड़ित ने थाने पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 1.09.2026 को सुबह करीब 11:00 बजे प्रार्थी की मां, बहू और पोती घर की पहली मंजिल पर बनी रसोई के बाहर खाना खा रहे थे। Udaipur News 

उसी समय सुरेश पुत्र उदयलाल निवासी बडलिया अपने 7-8 साथियों के साथ बिना अनुमति के घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और प्रार्थी की पोती ( विवाहिता) का जबरन अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। जब प्रार्थी की मां ने विरोध किया, तो मुख्य आरोपी सुरेश ने जान से मारने की नियत से बंदूक से उनके ऊपर फायर किया, जो कान के पास से होकर निकल गया । Crime News 

इसके बाद जब छोटे लड़के नारायण ने रोकने की कोशिश की, तो उस पर भी फायर किया गया, जो पास में खड़ी पिकअप गाड़ी के कांच पर जाकर लगा ।

पुलिस का त्वरित एक्शन और तकनीकी साक्ष्यः घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। Firing Incident Udaipur 

कार्यवाही को  एडिशनल एसपी रजत विश्नोई के नेतृत्व में  डिप्टी एसपी  मावली चांदमल सिंगारिया के सुपरविजनथानाधिकारी डबोक गोपालनाथ द्वारा में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया ।

6 घंटे में दस्तयाबीः तकनीकी साक्ष्य और त्वरित घेराबंदी के आधार पर पुलिस टीम ने वारदात के मात्र 6 घंटे के भीतर विवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया । Udaipur Police 

गाड़ी व कारतूस जब्तः वारदात के समय अपहरण में इस्तेमाल की गई ईटीओस कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही, घटनास्थल का निरीक्षण कर एमओबी व एफएसएल टीम की मदद से वहां से खाली कारतूस बरामद कर जब्त किए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News