उदयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ डबोक पुलिस की दो कार्रवाई
हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
Udaipur Times News, Crime News, Illegal Arms seized, उदयपुर 10 अक्टूबर 2026 । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डबोक थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एडिशनल एसपी रजत बिश्नोई और मावली डिप्टी एसपी चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। Udaipur News
पहली कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डबोक थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा एक व्यक्ति मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने मेड़ता गांव से हरिप्रिया पेट्रोल पंप जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच शुरू की। इस दौरान डबोक थाने के हिस्ट्रीशीटर महिपाल सिंह उर्फ मानु (29), निवासी मेड़ता बावड़ी, डबोक को रोककर तलाशी ली गई।
उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में डबोक थाने में प्रकरण संख्या 254/2026 दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में पिस्टल और कारतूस जब्त दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गांव गाडवा से शीशम की घाटी जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। History Sheeter Udaipur
इस दौरान कृष्णकान्त उर्फ बबलू (43), निवासी मेड़ता, डबोक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रकरण संख्या 255/2026 दर्ज किया है।
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है कि अवैध हथियार और कारतूस कहां से खरीदे गए थे और इन्हें किसने उपलब्ध कराया था। Crime News
गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के मुताबिक, महिपाल सिंह उर्फ मानु डबोक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कृष्णकान्त उर्फ बबलू के खिलाफ भी डबोक और प्रतापनगर थानों में रंगदारी, मारपीट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।