डबोक पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा

बाल अपचारी डिटेन, 54 हजार की नकदी, जेवरात और मोटरसाइकिल बरामद

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Crime News, Thieives detained ,उदयपुर 29 सितंबर 2026 । जिले की डबोक थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को डिटेन किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 54 हजार रुपये नकद, चोरी की मोटरसाइकिल, चांदी की चेन और ब्रेसलेट बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और मावली वृत्ताधिकारी चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन में डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार चोरी की पहली वारदात 14 सितंबर को डबोक स्थित धुणीमाता मंदिर में हुई थी। Udaipur News 

टोंक निवासी और वर्तमान में उदयपुर के सुखेर में रहने वाले नरेश भारती मंदिर में दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के नीचे पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन दर्शन कर लौटने पर बाइक गायब मिली। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दूसरी वारदात 16 सितंबर की रात किशनपुरा (घणोली) में हुई। यहां भगवत सिंह राजपूत के सूने मकान से अज्ञात चोर ने लोहे के डिब्बे में रखे 54 हजार रुपये नकद, 23 ग्राम चांदी की चेन और चांदी का ब्रेसलेट चुरा लिया था। इसके अलावा मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार केवलराम भील का रियलमी कंपनी का मोबाइल भी चोरी हो गया था। Crime News 

दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी अनुसंधान की मदद से एक बाल अपचारी को डिटेन किया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 54 हजार रुपये नकद, 23 ग्राम चांदी की चेन और चांदी का ब्रेसलेट बरामद कर लिया। पुलिस ने डिटेन किए गए बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News