व्यवसायी प्रकरण में 10 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, चार साल से थी फरार
सुखेर पुलिस ने मध्यप्रदेश के पिपलिया मंडी से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू
Udaipur Times News, Crime News Udaipur, उदयपुर 23 जून 2026 - व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 10 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार*
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने व्यवसायी को अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए उकसाने के मामले में चार साल से फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी टीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के पिपलिया मंडी क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। Crime News Udaipur
एसपी उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई ऐएसपी उमेश ओझा और डीएसपी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2022 को अनिश गलुण्डिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई पियूष गलुण्डिया ने 29 जून 2022 को अपने मित्र के घर पर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली थी। घटनास्थल से दो नोट बरामद हुए थे। Udaipur News
पुलिस जांच में सामने आया कि नोट में एक महिला द्वारा लगाए गए कथित आरोपों का उल्लेख किया गया था। मामले में जांच के बाद आरोपी टीना के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया, लेकिन वह लगातार फरार चल रही थी।
पुलिस ने आरोपी टीना निवासी आगर मालवा (मध्यप्रदेश) हाल निवासी पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। Absconding Accused arrested
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#UdaipurNews #UdaipurCrime #SukherPolice #RajasthanNews #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #Mandsaur #PipliyaMandi #MadhyaPradesh #NewsUpdate #UdaipurCity #Rajasthan
