होली के दिन से लापता युवक का शव जयसमंद झील में मिला

युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 11 मार्च 2023। शनिवार सुबह ज़िले कि जयसमंद झील में शव मिलने से अफरा तफरी फैल गई। जयसमंद झील में पाया गया शव होली के दिन लापत हुए युवक का है।  

दरअसल झील पर सुबह पहुंचे एक क्षेत्रवासी ने शव को झील में तैरते देखा जिस पर उसने तुरंत लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में जयसमंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाल कर मोर्चरी में रखवाया। मृतक कि पहचान 22 वर्षीय भुवन जोशी निवासी गामड़वाड़ा सागवाड़ा डूंगरपुर के रूप में हुई हैं। 

मृतक युवक उदयपुर के हिरण मगरी इलाके के सेक्टर 4 में किराया में मकान में रहता था और अपनी पढाई कर रहा था. हालांकि पुलिस द्वारा मृतक कि मौत के पीछे के कारणो का खुलासा नही हों पाया हैं और पुलिस द्वारा कारणो का पता लगा रहीं हैं। जानकारी के अनुसार भुवन होली वाले दिन से गायब था और उसके परिजनों ने हिरण मगरी थाने में गुमशुदगी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News