राजसमन्द के ढिल्ली का खेडा में सड़क किनारे बोरे में मिला युवक का शव

अब तक नही हुई है शव की शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी हुई

 | 
dead body found at rajsamand

राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के ढील्ली खेड़ा गांव के पास सड़क किनारे बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और रेलमगरा थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची रेलमगरा थाना के सीआई भरत योगी मय पुलिस जाप्ता मोके पर पहुंचे जहाँ शव को अपने कब्जे में लेकर मौका तफ्तीश के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुला कर कई और साक्ष्य जुटाए हैं ।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार से और अन्य माध्यमों से युवक के शिनाख्त में जुटी हुई है ।

जानकारी के मुताबिक रेलमगरा के ढील्ली खेड़ा सड़क मार्ग पर सड़क किनारे एक बोरे में युवक का शव पड़ा मिला। शव का काफी हिस्सा बोरे के अंदर था तो वहीं एक पैर बोरे के बाहर।

ऐसे में उस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने जब देखा तो इसकी जानकारी रेलमगरा थाना पुलिस को दी गई। शव की स्थिति को देख लगता है कि अन्य जगह पर युवक की हत्या कर बोरी में भरकर यहां फेंका गया है। ऐसे में अब रेलमगरा थाना पुलिस इस हत्या की जांच और शिनाख्त में जुट गई है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News