फतहसागर पाल पर मिली युवक की लाश

पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा

 | 
dead body found at Fatehsagar

मृतक की लाश पर मिले चोट के निशान

उदयपुर 8 अक्टूबर 2021। शहर के फतेहसागर झील के पाल पर बनी छतरी पास आज दोपहर को एक युवक की लाश पानी से निकाली गई।  सिविल डिफेन्स की टीम ने लाश को झील से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची अम्बामाता थाना पुलिस ने लाश को मोर्चरी में रखवाया है।  जहाँ परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है जिसके आधार मृतक की पहचान 37 वर्षीय अतुल शर्मा पिता बालकृष्ण शर्मा निवासी वार्ड न. 37 केशवपुरा कोटा हाल मुकाम नाकोड़ा नगर के रूप में की गई है।  बताया जाता है की मृतक अभी उदयपुर के सूरजपोल खटीकवाड़ा में किराये के मकान में रहता है और मारवाड़ी बर्तन के सामने संतोष नाश्ता सेंटर चलाता है। 

अम्बामाता थाना पुलिस ने बताया की मृतक के परिजन कोटा से आएंगे तभी पोस्टमार्टैम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। मामला हत्या का है या आत्महत्या का अभी पता नहीं चल पाया है । मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए है। हालाँकि पोस्टमार्टैम के बाद ही खुलासा हो पायेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News