जोधपुर के व्यापारी का उदयपुर के रणकपुर घाटे में मिला शव

झाड़ियों के बीच पड़ा अधजला मिला शव, युवक कार लेकर हुआ फरार  

 | 
unknown dead body found

उदयपुर ज़िले के सायरा थाना क्षेत्र में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक शिनाख्त जोधपुर के रातानाड़ा निवासी अनिल सोनी के रुप में की। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और शव को मोर्चरी में रखवाया।

बोरानाड़ा सहायक पुलिस आयुक्त जयप्रकाश अटल ने बताया कि पाल बालाजी मंदिर के पास निवासी अनिल(24) पुत्र भंवरलाल सोनी का शव जंगल में मिला हैं। वह पाल गांव में ज्वेलरी शॉप चलाता था। बुधवार देर शाम दुकान बंद कर रहा था कि गंगाणा निवासी पाक विस्थापित राजू माली आया और उसे बहला-फुसलाकर उसी की कार में बैठाकर ले गया।

अनिल से सम्पर्क नहीं होने पर चितिंत परिजनों ने अनहोनी की आशंका में थाने पहुंच अपहरण का केस दर्ज कराया। अनिल को पाली की तरफ ले जाने की आशंका में पुलिस ने नाकाबंदी कराई। पाली में साण्डेराव के पास टोल नाके पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी टोल नाके का बेरियर तोड़ भागा।

पुलिस का कहना है कि आरोपी राजू माली ने हत्या के बाद शव जंगल में जलाया और उसी की कार ले भाग गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News