समतानगर बेदला में मिला अज्ञात युवक का शव

बुरी तरह से सड़ गाल चूका शव किसी अज्ञात बिहारी मज़दूर युवक का बताया जा रहा है
 | 
समतानगर बेदला में मिला अज्ञात युवक का शव
सुखेर थाना पुलिस ने शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है। जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।    

उदयपुर 22 फरवरी 2020। उदयपुर शहर से सटे बेदला स्थित समतानगर के इलाके में आज एक युवक सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव बुरी तरह सड़ गला गया है और उसमे से तेज़ बदबू भी आ रही है। 

शव किसी अज्ञात बिहारी मज़दूर युवक का बताया जा रहा है। शव लगभग तीन दिन पुराना होने के कयास लगाए जा रहे है। हालाँकि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाइ है। 

शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। वही मौके पर सुखेर थाना पुलिस भी पहुँच गई। सुखेर थाना पुलिस ने शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है। जहाँ शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News