Udaipur Times, Crime News: उदयपुर के साइंस कॉलेज में रविवार को कार पार्किंग के पास पेड़ पर एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिलने के बाद कॉलेज में अफरा तफरी मच गईं।
घटना की जानकारी मिलने पर भूपालपुरा थानाधिकारी रतन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसे मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
थाना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके दोनों हाथों पर ब्लेड से काटने और पैरों पर भी ब्लेड से कटने के निशान मिले हैं। मृतक के हाथों के कट के निशान 2 से 3 दिन पुराने है तो वहीं पैर के निशान ताजा है। उसका शव कॉलेज के कार पार्किंग में स्थित एक पेड़ के ऊपर रस्सी से लटका हुआ मिला।
मृतक की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ना ही उसकी पहचान हो पाई है। पुलिस अब उसकी पहचान करने के प्रयास कर रही है और उसके रिश्तेदारों तक पहुंचाने के प्रयास भी जारी है।
थानाधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें कॉलेज प्रशासन की तरफ से जानकारी मिली थी जिसके बाद भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतर गया। मृतक की पेंट की जैब से ब्लेड का पैकेट भी बरामद हुआ हैं।