पुलिस कांस्टेबल का रिश्वत की मांग करते हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

झल्लारा थाने का मामला

 | 
rajasthan police

उदयपुर के झल्लारा थाने मे तैनात एक पुलिस कांस्टेबल का रिश्वत की मांग करते हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दरअसल इस वीडियो मे कांस्टेबल कों व्यापारी से व्यापार चलाने के एवज़ मे 500 से 800 रूपए रूपए तक कों मांग की ज़ा रही हैं।

जानकारी के अनुसार झलारा थाने के इंटाली खेड़ा चौकी पर तैनात कांस्टेबल रमेश मीणा द्वारा थाना क्षेत्र मे रेस्टोरेंट का संचालन करने के एवज मे हफ्ता देने की बात की ज़ा रही हैं, यही नही अन्य व्यापारियों द्वारा भी 500 से 800 रूपए की राशि हफ्ते के रूप मे देने की बात भी कहीं ज़ा रही हैं।

"दूसरे सभी दे रहे हैं आप भी दो" 

कांस्टेबल द्वारा वीडियो मे अपने से बड़े अधिकारीयों द्वारा भी हफ्ता लेने कों बात की ज़ा रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद अब महकमे मे भी हलचल का माहौल हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जब इस बारे मे पुलिस उप अधीक्षक सलूम्बर सुधा पालावत से पूछा गया तो उनका कहना हैं "मामला पुलिस के संज्ञान मे आ गया हैं, मामले की जांच की ज़ा रही हैं, जांच की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।"।

ऐसे वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे मे काम कर रहे मेहनती और ईमानदार पुलिस कर्मियों पर भी जनता का नज़रिया बदलता हैं और कहीं ना कहीं ये पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News