धानमंडी में नकली चेन थमाकर असली चेन लेकर फरार हुई संदिग्ध महिला
उदयपुर 18 अप्रैल 2026। शहर में चेन बदलने की एक संदिग्ध वारदात सामने आई है, जिसमें दो महिलाओं की भूमिका सामने आई है। जानकारी के अनुसार, व्यापारी को बाद में पता चला कि दो महिलाएं अलग-अलग दुकानों पर गई थीं और एक दुकान से निकलकर दूसरी दुकान पर पहुंचीं। दूसरी दुकान के CCTV में भी दोनों महिलाएं दिखाई दी हैं।
व्यापारियों का कहना है कि स्कूटर चलाने वाली महिला भी दूसरी महिला ही थी या कोई और, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद व्यापारी ने धानमंडी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार धीरज ने बताया कि जब वह चेन को सुरक्षित करने लगा तो उसे शक हुआ कि चेन पुरानी है। हाथ लगाते ही पता चला कि वह नकली है। इसी दौरान वह दुकान से बाहर निकला और महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला तेजी से आगे बढ़ गई और एक स्कूटर पर बैठकर फरार हो गई।
दुकानदार ने बताया कि वह करीब 100 कदम पीछे लौटा, बाइक उठाकर महिला का पीछा किया और देहलीगेट चौराहे तक पहुंचा, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। उसने यह भी बताया कि स्कूटर महिला चला रही थी या कोई पुरुष, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका।
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Dhanmandi #UdaipurCrime #CrimeNews #FraudAlert #ChainSnatching #JewelryFraud #ScamAlert #FraudCase #TheftByTrick #LocalCrime
