हिरणमगरी स्थित हॉस्टल में धरियावद की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने कि आत्महत्या

सुसाइड नोट : "मर्ज़ी से कर रही हूँ सुसाइड "

 | 
suicide

उदयपुर -  हिरणमगरी में स्थित एक हॉस्टल में 12 कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।  मृतका के कमरे से सुसाइड नोट में लिखा हुआ था की वह अपनी मर्ज़ी से आत्महत्या कर रही है।  हिरणमगरी थानाधिकारी राम सुमेर मीणा ने बताया कि धरियावाद निवासी एक लड़की, उदयपुर में नीट (NEET) परीक्षा की कोचिंग कर रही थी और हिरणमगरी में एक हॉस्टल में रहती थी।  हमेशा की तरह वह शाम को हॉस्टल में अपने कमरे में सोने गयी और सुबह जब देर तक बाहर नहीं आई तब हॉस्टल के प्रबंधन ने पुलिस को इस की सुचना दी।  इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर कमरे का दरवाज़ा तोडा और तब पाया की किशोरी फांसी से लटकी हुई थी।  

घटना स्थल की जांच के बाद कमरे से किशोरी द्वारा सुसाइड नोट मिला, जिसमे लिखा हुआ था की वह अपनी मर्ज़ी से आत्महत्या कर रही है।  इस के बाद मृतका के परिजन को इस घटना की जानकारी देने के बाद शव का पोस्टमार्ट करवा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News