शराब के नशे मे विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला

लाठी के वार से मौके पर मौत

 | 
Younger Brother Kills Elder Brother During Dispute in Udaipur’s Ogana Area

उदयपुर 25 नवंबर 2025 - ओगाणा थाना क्षेत्र की पड़ावली चौकी के अंतर्गत लुडरो का वास में छोटे भाई ने विवाद के दौरान बड़े भाई पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उसका पति और देवर साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान छोटे भाई हीरा लाल ने गुस्से में बड़े भाई रता लाल पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ओगाणा थानाधिकारी रामावतार के अनुसार घटना देर शाम की है। जब दोनों भाई शराब पी रहे थे, तब आसपास कोई मौजूद नहीं था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को गोगुंदा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बाद में हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News