फतेहपुरा में साइड देने के विवाद में दोनों पक्ष उलझे

एक पक्ष में महिला के साथ छेड़छाड़ और युवक के साथ मारपीट का लगाया आरोप तो दूसरे पक्ष ने एक्सीडेंट का दर्ज करवाया मामला

 | 

फतेहपुरा के सेलिब्रेशन बेकरी के पास हुई घटना 

उदयपुर 28 दिसंबर 2020 । शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र की फतेहपुरा चौकी से कुछ दूर सेलिब्रेशन बेकरी के पास एक कार चालक और उसकी पत्नी का स्कूटी सवार युवको से साइड देने का विवाद हो गया।  जिसमे कार चालक और उसकी पत्नी ने स्कूटी सवार युवको पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया।  वहीँ स्कूटी सवार युवको ने कार चालक पर जानबूझकर स्कूटी को टक्कर मारने का आरोप लगाया है।  

अम्बामाता थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग करने फतेहपुरा पहुंचा था।  जहाँ पीछे से आने वाले स्कूटी सवार युवको ने साइड की मांग की थी जिस पर विवाद हो गया। स्कूटी सवार युवको के अनुसार कार चालक ने उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।  वहीँ कार चालक और उसकी पत्नी ने स्कूटी सवार युवको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई की स्कूटी सवार युवको ने छेड़छाड़ करते हुए कार चालक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।  
 

फिलहाल अम्बामाता थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के रिपोर्ट लिखकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News