बड़गांव के लोसिंग में हिस्ट्रीशीटर समेत डबल मर्डर

मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा होना बताया जा रहा है 

 | 
badgaon double murder

उदयपुर 25 जनवरी 2024। शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र के लोसिंग गाँव में बीती रात धानमंडी थाना के हिस्ट्रीशीटर 38 वर्षीय सोनू घांचा और उसके साथी 32 वर्षीय तेजसिंह की तलवार, लट्ठ और चाकू से मारकर बर्बर तरीके से निर्मम हत्या कर दी गई। वहीँ हत्या के कथित आरोपी मोहनसिंह को भी घायल अवस्था में एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा है। 

sonu ghancha
मृतक सोनू घांचा 

इधर, बड़गांव थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को एमबी अस्पताल पहुँचाया जहाँ अभी दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।  मोर्चरी के बाहर दोनों मृतकों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद है। मृतकों के परिजन आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वहीँ मृतक तेजसिंह के परिजनों ने इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोहन सिंह को बता रही है। 

मृतक तेजसिंह और मोहन सिंह के बीच है प्रॉपर्टी विवाद  

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोसिंग गांव की एक प्रॉपर्टी को लेकर तेज सिंह और मोहन सिंह के बीच विवाद चल रहा है, इसी विवाद के चलते कल मोहनसिंह ने तेजसिंह की माँ के साथ झगड़ा किया था। शाम को तेजसिंह एवं उसके साथी और धानमंडी के हिस्ट्रीशीटर सोनू घांचा का मोहन सिंह से आमना सामना हो गया जहाँ तेजसिंह और सोनू घांचा ने मोहन सिंह के साथ मारपीट की। उसके बाद मोहनसिंह और उसके साथियो ने सोनू घांचा और तेजसिंह पर लट्ठ, तलवार और चाकू से हमला कर बर्बर तरीके से निर्मम हत्या कर डाली। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों की लाश एक दूसरे से कुछ दूरी पर मिली। मृतक तेजसिंह की हत्या बर्बर तरीके के करने की बात आ रही है।  वहीँ तेजसिंह के परिवार ने मोहन सिंह पर आरोप लगाया है की वह उनकी सम्पति हड़पना चाहता है।  यह दोहरा हत्याकांड भी उसी प्रॉपर्टी विवाद के चलते किया गया गया। 

double murder

अपुष्ट जानकारी के अनुसार बड़गांव थाना पुलिस ने हत्या के एक अन्य आरोपी को डिटेन कर लिया है।  वहीँ मोर्चरी के बाहर दो तीन थानों के जाब्ते के साथ पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद है।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News