डॉ साहब हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार
उदयपुर 4 जनवरी 2020। आजकल ऑनलाइन ठगी की वारदात बढ़ती ही जा रही। आय दिन कोई न कोई व्यक्ति इसका शिकार बन रहा है। ऐसा ही एक वाकया आज उदयपुर में पेश आया जहाँ उदयपुर के बड़ी गाँव स्थित टीबी अस्पताल के डॉ कुबेर सिंह ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। डॉ साहब, अपने मित्र दोस्त की हैक हुई आईडी के झांसे में आकर 10 हज़ार गँवा बैठे। यही नहीं इसी हैक की हुई फेक आईडी से गांव के ही एक अन्य व्यक्ति भी 15 हज़ार गँवा बैठे।
बड़ी गांव में स्थित टीबी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर कुबेर सिंह के पास मैसेंजर के ज़रिये अपने मित्र अमरलाल मीणा (जो की हैक हो चूका है) से सन्देश मिला की उन्हें 10 हज़ार रूपये की सख्त ज़रुरत है। इस पर डॉ कुबेर सिंह ने पहले दो हज़ार और आठ हज़ार रूपये बताये गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
बाद में बीस हज़ार की और मांग की गई जिस पर डॉ कुबेर सिंह को शक हुआ और उन्होंने अपने मित्र को कॉल किया तो पता चला की उसकी फेसबुक आईडी कुछ दिनों पहले हैक हो गई। तब जाकर डॉ कुबेर सिंह को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ।
यही नहीं ठगो ने अमरलाल मीणा की आईडी से गांव के अन्य व्यक्ति को भी कॉल करके उनसे पंद्रह हज़ार रूपये ऐंठ लिए। फिलहाल डॉ कुबेर ने अम्बामाता थाने में अपने साथ हुई ठगी को लेकर मामला दर्ज करवाया है।