नशे के आदि व्यक्ति ने दी अपनी जान

गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के काया गाँव की घटना

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 24 जून 2022 । जिले के काया गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मन्ना लाल मीणा ने गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते हैं उसने अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी । 

आज शुक्रवार सुबह 8:30 बजे जब उसकी भतीजी ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो उसने अपने अन्य रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने उसे नीचे उतारा और एमबी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची जहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि वह नशे का आदी था और घरवालों से अलग रहता था। गुरुवार रात भी वह खाना खाने के बाद अपने घर चला गया और उसके बाद यह घटना सामने आई ।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है और ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News