नशे में धुत पुलिसकर्मी की ग्रामीणों ने की पिटाई

महिला से छेडछाड का भी लगाया आरोप

 | 
policemen

उदयपुर के समीप ओंगना गांव में एक पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर गश्त कर रहा था। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने आदिवासी महिला से छेड़छाड़ और लोगों से मारपीट भी की है। महिला से छेड़छाड़ की बात जैसे ही गांव में फैली तो ग्रामीणों ने गश्त कर रही पुलिस की चेतक को रुकवाया। लोगों ने देखा कि पुलिसकर्मी पूरी तरह नशे में धुत्त था और चेतक गाड़ी में ही शराब को बोतले भी पड़ी थी। नशे में धुत्त पुलिसकर्मी से ग्रामीण उलझ गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

पुलिसकर्मी का नाम गेबिलाल बताया है रहा है। जानकारी के अनुसार थाना पुलिस की चेतक गाड़ी गश्त कर रही है। इस दौरान लोगों को सूचना मिली कि पुलिसकर्मी नशे में धुत है और एक महिला से छेड़छाड़ कर रहा है जिस पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस की गाड़ी को घेर कर रोक लिया। 

वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरा घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जिसमें ग्रामीण पुलिसकर्मी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने एक आदिवासी महिला से नशे में छेड़छाड़ की है उसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस कर्मी की पिटाई करने लगें। बाद में यह सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News