फायरवर्क्स की दुकान पर शराबियों ने बंद दुकान में लगाई आग

समय रहते आसपास के लोगो ने बुझा दी आग अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था  
 | 

उदयपुर 4 मई 2026। शहर में एक गंभीर आगजनी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। शहर के सब सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित सिया फायरवर्क्स नामक दुकान को कुछ शराबियों ने निशाना बनाते हुए बंद दुकान के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

जानकारी के अनुसार घटना के समय दुकान बंद थी, लेकिन आग धीरे-धीरे अंदर तक पहुंच गई और दुकान के काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना दुकान में रखे पटाखों तक आग पहुंचने से बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर आता है, दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़कता है और आग लगाकर मौके से फरार हो जाता है। 

मामले में सामने आया है कि दुकान के पास स्थित खाली प्लॉट पर कुछ युवक अक्सर शराब पीकर हुड़दंग करते थे। सिया फायरवर्क्स के मालिक लोकेश लालवानी ने उन्हें वहां शराब पीने से मना किया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #FireIncident #BreakingNews #UdaipurCrime #FireworksShop #ArsonAttack #LocalNewsUdaipur #CrimeReport #RajasthanPolice #CCTVFootage #PublicSafety #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News