डूंगरपुर: ACB ने तत्कालीन गिरदावर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया
डूंगरपुर 25 नवंबर 2025। ACB चौकी डूंगरपुर ने बिलड़ी के तत्कालीन गिरदावर दिनेश पंचाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। विभागीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से 308 प्रतिशत अधिक संपत्ति हासिल की।
18 महीने पहले रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था
एसीबी ने दिनेश पंचाल को 16 मई 2024 को नामांतरण खोलने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई एसीबी चौकी प्रभारी रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई थी।
तलाशी के दौरान कैश, जेवर और भूखंड के दस्तावेज मिले
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने उसके घर की तलाशी ली। इस दौरान 42 लाख रुपये नकद, 10 लाख रुपये के जेवर, दो आवासीय भूखंड, दो औद्योगिक भूखंड और एक फार्महाउस के दस्तावेज बरामद हुए। इसके बाद लॉकर की तलाशी में 75 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण मिले।
वैध आय से 3 गुना से ज्यादा संपत्ति
जांच रिपोर्ट के अनुसार दिनेश पंचाल की कुल वैध आय 1 करोड़ 26 लाख 9 हजार 827 रुपये थी, जबकि उसके पास से 3 करोड़ 85 लाख 71 हजार 601 रुपये की संपत्ति मिली। इस प्रकार 308 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करना सिद्ध हुआ, जिसके आधार पर नया मामला दर्ज किया गया।
#Dungarpur #RajasthanNews #ACBAction #CorruptionCase #RajasthanACB #AntiCorruption #UdaipurDivision #BriberyCase #IllegalProperty #IndianNews
