डूंगरपुर में पटवारी हेमन्त बुनकर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नामांतरण प्रकरण में रिश्वत मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई

 | 

डूंगरपुर 16 सितंबर 2025।  पटवारी हेमन्त बुनकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ACB एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, डूंगरपुर इकाई द्वारा की गई। आरोपी हेमन्त बुनकर पटवार मण्डल गामडा ब्राह्मणिया, तहसील सागवाडा, जिला डूंगरपुर का निवासी है।

ACB को शिकायत मिली थी कि परिवादी वेलजी पिता बादरजी पाटीदार निवासी गामडा ब्राह्मणिया की पैतृक जमीन पर नामांतरण के लिए उसकी बहन रमिला का नाम रिकॉर्ड से हटवाकर परिवादी और उसकी मां लिली के नाम स्थानांतरित किए जाने के एवज में पटवारी हेमन्त बुनकर द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

इस पर दिनांक 27 अगस्त 2025 को सत्यापन किया गया, जिसमें आरोपी ने परिवादी से 10,000 रुपए की रिश्वत लेने पर सहमति जताई। ACB उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में ACB डूंगरपुर के रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी हेमन्त बुनकर को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और अन्य कार्यवाही जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

#Dungarpur #RajasthanNews #ACB #Corruption #UdaipurRange #ACBTrap #RajasthanPolice #BriberyCase #DungarpurNews #AntiCorruption #UdaipurTimes

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal