उदयपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर के बक्से में प्लास्टिक की थैली में मिले शव

दोनों 12 अगस्त की सुबह से लापता थे

 | 
Elderly couple Found Dead at Sayra Udaipur

Udaipur Times News, Murder News Udaipur उदयपुर 14 अगस्त 2026 -  सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग दंपती के शव घर के अंदर बक्से में बंद मिले। दोनों 12 अगस्त की सुबह से लापता थे।

घर से बदबू आने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने तलाश की तो बक्से के अंदर प्लास्टिक की थैली में दोनों के शव मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। Udaipur News

मृतकों की पहचान पुनावली निवासी 65 वर्षीय लहरी लाल पालीवाल और उनकी 62 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। दोनों घर में अकेले रहते थे। लहरी लाल दूध बेचने का काम करते थे। सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया, “लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी के शव घर के बक्से में मिले हैं। Missing couple found dead

प्रथम दृष्टया आशंका है कि मंगलवार देर रात दोनों की हत्या की गई। इसके बाद शवों को प्लास्टिक की थैलियों में भरकर बक्से में रखा गया और बक्से के ऊपर बिस्तर रख दिए गए, ताकि किसी को घटना का पता नहीं चले।

पुलिस संदिग्धों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।” जानकारी के अनुसार, लहरी लाल जब दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर दोनों नहीं मिले। इसके बाद पड़ोसियों ने राजकोट, गुजरात में नौकरी करने वाले उनके बेटे मनोहर को सूचना दी। Crime News Udaipur

मनोहर ने रिश्तेदारों को घर जाकर माता-पिता की तलाश करने के लिए कहा। रिश्तेदारों को भी दंपती का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मनोहर सायरा पहुंचा और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटे मनोहर के अनुसार, मंगलवार रात को उसकी अपनी मां राधा देवी से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के बाद दोनों सो गए थे। बुधवार सुबह उनके घर पर नहीं होने की जानकारी मिली। Couple Found Dead 

शुक्रवार सुबह घर से बदबू आने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। बक्से की तरफ से तेज बदबू आने पर उसे खोला गया तो अंदर प्लास्टिक की थैली में दोनों के शव मिले। इससे एक दिन पहले गुरुवार को ग्रामीणों ने बुजुर्ग दंपती के लापता होने को लेकर सायरा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने पुलिस से दोनों को जल्द तलाशने की मांग की थी।

पुलिस अब हत्या के कारण, आरोपियों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। संदिग्धों और पड़ोसियों से पूछताछ के साथ पुलिस मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News