उदयपुर में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग गंभीर घायल
प्रतापनगर क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक के सामने हुआ हादसा, 60 वर्षीय दलपत सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती
Udaipur Times News,Crime News ,उदयपुर 11 जून 2026 - ज़िले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार दो युवकों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार हादसा जिंक स्मेल्टर क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक के सामने स्थित सड़क पर रात करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। Crime News
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ।
प्रतापनगर थाने के एएसआई देवीलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। घायल की पहचान 60 वर्षीय दलपत सिंह चौहान के रूप में हुई है, जिन्हें निजी गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। Road Accident
पुलिस के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #PratapNagar #RoadAccident #UdaipurAccident #BreakingNews #TrafficAccident #HindustanZinc #GeetanjaliHospital #Rajasthan #LocalNews #AccidentNews #UdaipurUpdates #RajasthanBreakingNews #ZincSmelter #RoadSafety #IndiaNews
