उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या

खेत में मिला खून से लथपथ शव

 | 
murder

उदयपुर 11 मई 2026 -  सायरा थाना क्षेत्र के रावों का सायरा गांव में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय मोहनलाल पुत्र खमाणा मेघवाल के रूप में हुई है, जो पेशे से चुनाई मिस्त्री थे। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल रविवार रात एक परिचित व्यक्ति के साथ घर से निकले थे और कुछ देर में लौटने की बात कही थी, लेकिन सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहनलाल की बेरहमी से हत्या की गई। उनके गले, सिर और मुंह पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उन पर किसी नुकीले हथियार या पत्थरों से हमला किया गया।

सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है, ताकि अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके साथ मोहनलाल को आखिरी बार देखा गया था। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।

परिजनों का कहना है कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वे मानेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों से समझाइश कर रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

#Udaipur #UdaipurCrime #Fatehpura #FatehpuraChowk #KnifeAttack #UdaipurNews #BreakingNews #RajasthanCrime #UdaipurPolice #CrimeUpdate #UdaipurToday #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News