शर्मनाक: मासूम बच्ची साथ बलात्कार की घटना ने सबको झकझोर के रख दिया

उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार को बेहद शर्मनाक हादसा पेश आया। जहाँ एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में देश डूबा हुआ था वही दूसरी तरफ एक हैवान मासूम बच्ची की अस्मत तार तार कर रहा था। जहाँ स्वतंत्रता दिवस पर 'बेटी बचाओ' पर नाटक का मंचन हुआ, वहीँ दोपहर बाद एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना ने सबको झकझोर के रख दिया।

 | 

शर्मनाक: मासूम बच्ची साथ बलात्कार की घटना ने सबको झकझोर के रख दिया

उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार को बेहद शर्मनाक हादसा पेश आया। जहाँ एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में देश डूबा हुआ था वही दूसरी तरफ एक हैवान मासूम बच्ची की अस्मत तार तार कर रहा था। जहाँ स्वतंत्रता दिवस पर ‘बेटी बचाओ’ पर नाटक का मंचन हुआ, वहीँ दोपहर बाद एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना ने सबको झकझोर के रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 10 वर्षीया मासूम बालिका जंगल में बकरियां चराने गई थी तभी दोपहर करीब दो बजे मुंह पर रुमाल बांध कर एक दरिंदा मासूम के पास आया और उसके पिताजी से पहचान बताकर और बच्ची को बहला फुसला कर जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। आवाज़ करने पर उस हैवान ने बच्ची के मुंह पर कपडा बांध दिया और बाद में वहां से भाग निकला। रोती बिलखती बच्ची ने घर पर आकर आपबीती सुनाई तो लहूलुहान बच्ची को परिजन गींगला सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए। जहाँ मासूम की नाज़ुक हालत को देखते हुए सलूम्बर रेफर किया जहाँ से प्रारम्भिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। बच्ची की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

Click here to Download the UT App

सलूम्बर पुलिस वृत्ताधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने पहुंचकर बच्ची और परिजन से घटना की जानकारी ली। सलूंबर के गांवडा पाल पुलिस चौकी समेत गींगला थाना पुलिस ने आसपास के जंगलो में सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पुलिस बच्ची के बताये हुलिए के अनुसार अपराधी की तलाश में जुट गई है। पुलिस तलाशी में डॉग स्क्वाड की मदद ले रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष फैला हुआ है।

उधर घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने संज्ञान लेकर मामले की सम्पूर्ण रिपोर्ट आयोग को भेजने सहित बालिका के स्वास्थ्य एवं मुलजिम की जल्द गिरफ़्तारी के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक को दिए। चतुर्वेदी ने घटना को दुखद बताते हुए मामले को गंभीरता से लिया है। पीड़िता के परिजनों को नियमानुसार दी जाने वाली सहयता मुहैया करवाने के निर्देश भी अधिकारियो को दिए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News