चित्तौड़गढ़ में ESIC शाखा प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 | 
ACB

Udaipur Times, Chittorgarh News: 31 मई 2026। चित्तौड़गढ़ में शाखा कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार), जिला चित्तौडगढ (D.C.B.O.) की शाखा प्रबन्धक संदीपा वोहरा को ACB की टीम ने 10,000/-रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

ACB मुख्यालय के निर्देश पर ACB चौकी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, स्पेशल यूनिट, उदयपुर द्वारा शनिवार को कार्यवाही करते हुये आरोपिया संदीपा वोहरा, शाखा प्रबन्धक, शाखा कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार), जिला चित्तौडगढ़ (D.C.B.O.) को परिवादी से 10,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ACB. चौकी स्पेशल यूनिट उदयपुर पर सूत्रों से सूचना मिली कि हिन्दुस्तान जिंक चंन्देरिया में कार्यरत एल एण्ड टी कम्पनी का कर्मचारी अगस्त 2025 में ड्यूटी के दौरान अचानक लकवाग्रस्त हो गया था, उक्त कर्मचारी के मेडिकल बिलों का भुगतान करने व मेडिकल लीव (छुट्टियों) के पैसे पास करने के एवज में शाखा कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार), जिला चित्तौडगढ (D.C.B.O.) की शाखा प्रबन्धक संदीपा वोहरा द्वारा परिवादी के रिश्तेदार व L&T कम्पनी के HR मैनेजर से रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। पूर्व में भी L&T कम्पनी के HR मैनेजर, पीडित (परिवादी ) व पीडितों के परिजनों पर दबाव बनाकर कर्मचारियों के अलग-अलग कैस के क्लेम पास करने के एवज में शाखा प्रबंधक संदीपा वोहरा द्वारा 40,000/- रूपये रिश्वत राशि प्राप्त की गई है। 

जिस पर ACB के डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर के सुपरविजन में ACB स्पेशल यूनिट उदयपुर के प्रभारी अधिकारी  राजीव जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में  लक्ष्मण डांगी, पुलिस निरीक्षक द्वारा दिनांक 29.05.2026 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन वार्ता की कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपिया  संदीपा वोहरा, शाखा प्रबन्धक द्वारा दिनेश कुमार गाडरी के मेडिकल बिलों का भुगतान करने व मेडिकल लीव (छु‌ट्टियों) के पैसे पास करने के एवज में  10,000/- रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई, रिश्वत मांग सत्यापन की पुष्टि होने पर आज शनिवार 30.05.2026 को लक्ष्मण डांगी, पुलिस निरीक्षक और उनकी टीम द्वारा अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपिया द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि 10,000/- रूपये अपने कार्यालय रूम में लिए गए जिस पर आरोपिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जाकर रिश्वत राशि बरामद की गई है।

आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News