आबकारी विभाग का विशेष अभियान - अवैध शराब बरामद

विभाग ने दो जगह की कार्यवाही 

 | 
Excise Department

उदयपुर, 6 मार्च 2025। उदयपुर के आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक मारूति सुजुकी ईको वेन से अवैध शराब बरामद की है। दरअसल यह कार्यवाही विभाग की टीम द्वारा आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के सुपरविजन में  में की गई जो की शहर में विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी।

आबकारी निरोधक दल शहर व ग्रामीण द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गश्त व दबिश के तहत एक मारूति सुजुकी ईको वेन से 6 कार्टन में 288 आरएमल देशी शराब एवं 18 बीयर बोतल राज्य में बिक्री योग्य बिना परमिट बरामद किया। आरोपी टीम को देख कर  मौके से फरार हो गया। फरार हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया ।

इसी क्रम में आबकारी थाना उदयपुर शहर के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन उदयपुर में रेल के साधारण श्रेणी के डिब्बे से एक प्लास्टिक बेग में रखे हुए 96 पव्वे ऑफिसर चॉईस अंग्रेजी शराब सेल फॉर मध्यप्रदेश लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। इस संबंध में नियमानुसार मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।

यह कार्यवाही अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, आबकारी उपायुक्त प्रद्युम्न सिंह एवं ज़िला आबकारी अधिकारी आदराम के निर्देशन में आबकारी निरोधक दल प्रहराधिकारी अनिल कुमार द्वारा उनके जाब्ता के साथ की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News