नाकाम चोरी की वारदात CCTV में कैद
उदयपुर 19 अगस्त 2025। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर और आसपास के इलाकों में लगातार चोर मकान और दुकानों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
अब शहर के सेक्टर 14 सीए सर्किल स्थित संत कवर राम भवन के पास एक मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन ऑफिस और मकान का गेट टूट नहीं पाया इस कारण बिना चोरी किए ही लौटना पड़ा और सीसीटीवी कैमरे में भी दो चोर कैद हो गए जिसमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था तो दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
दरअसल उदयपुर के सीए सर्किल के समीप का संत कवरराम भवन के पास गांधीनगर में सुनील जैन के मकान में चोरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की चोरों ने पहले में गेट का लॉक तोड़ा उसके बाद अंदर घुसे जहां पर पहले एक ऑफिस था। उस ऑफिस के गेट का लॉक तोड़ने की कोशिश की लेकिन लॉक मजबूत होने के कारण टूट नहीं पाया। तो फिर ऊपर एक मकान था जिस पर मकान मालिक ही रहते थे जिसका भी लॉक तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह भी नहीं टूटा।
वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोर कैद हो गए जिसमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था तो दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। मकान मालिक सुनील जैन की ओर से सवीना थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
