Fake Alert: 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन का वायरल मैसेज
उदयपुर 30 जुलाई 2020। आज दिन भर सोशल मीडिया पर उदयपुर में 31 जुलाई की मध्यरात्रि से 4 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन और कर्फ्यू की खबर का मैसेज वायरल हो रहा है। उक्त मैसेज पूर्णतया फेक और भ्रामक है। न तो राज्य सरकार की ओर से कोई लॉकडाउन की खबर है और न ही केंद्र सरकार की तरफ से इस प्रकार की कोई सूचना जारी हुई है।
वैश्विक महामारी कोरोना और लॉक डाउन को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर आजकल फेक मैसेजेस का दौर चल पड़ा है। इससे पहले भी असामाजिक और शरारती तत्वों द्वारा 15 जून और 16 जुलाई से लॉक डाउन की गलत खबर को वायरल किया गया था।
" आपदा प्रबंधन समिति की बैठक खत्म, 31 जुलाई रात 12:00 बजे से 4 अगस्त तक का सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा आवाजाही पर रहेगी पाबन्दी "
Udaipurtimes.com अपने पाठको से अपील करता है की लोग ऐसे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे। जिले में यदि कोई लॉकडाउन और कर्फ्यू की खबर आएगी तो हमारा प्रयास रहेगा की आप तक सही समय पर पहुंचाए।