नकली डामर की फैक्ट्री पकड़ी दो गिरफ्तार

हाइवे पर वाहनों से से डीजल, ऑयल भी करते थे चोरी
 | 
nakli damar

उदयपुर के गोर्वर्धन विलास पुलिस थाना ने नकली डामर बनाने वाली फैक्टरी पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नकली डामर बनने वाली फैक्ट्री में पुलिस ने लाइट केमिकल ऑयल एवं साथ ही अन्य नकली डामर बनाने का सामान भी ज़ब्त किया है।  

नकली डामर बनाने वाली फैक्टरी में चल रहे अवैध रूप से कार्य की सुचना पर गिर्वा सहायक पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठ मैत्रेयी ने गोवर्धन विलास क्षेत्र में बारापाल में रामदेव होटल के पीछे नकली डामर फैक्टरी पर छापा मार कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस फैक्ट्री के पास से हाईवे पर चलने वाले टैंकरों से लाईट डीजल ऑयल चोरी कर अवैध रूप से भंडारण करने पर दो ऑटो और एक टैंकर को भी जब्त किया गया।

पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपी मोहम्मद आजम पुत्र नजर मोहम्मद निवासी बलरामपुर उत्तरप्रदेश और राजू पुत्र मलखान खटीक निवासी मुरैना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। इस फैक्ट्री का संचालन धर्म सिंह नामक एक व्यक्ति अवैध रूप से कर रहा था।

इस फैक्ट्री में केमिकल और सॉफ्ट स्टोन को मिक्स कर गर्म कर नकली डामर बनाया जाता है। आरोपी आजम इस प्लांट के पास ही हाईवे पर चलने वाले टैंकरों से लाईट डीजल ऑयल खरीदकर बेचता था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News