फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट की कोशिश नाकाम
बुजुर्ग दंपती की सतर्कता और लोगों की भीड़ जुटने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी।
Udaipur Times News, Crime News, Fake CBI officers Nabbed, Elederly couple dupped of lakhs of rupees, उदयपुर 25 जुलाई 2026 - फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से लूट का प्रयास, सतर्कता से नाकाम हुए बदमाश उदयपुर।
शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के केशव नगर में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग दंपती से सोने के आभूषण ठगने और लूटने का प्रयास किया। हालांकि दंपती की सूझबूझ और आसपास के लोगों की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। RobberyAttempt
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है। इससे पहले आरोपियों ने इलाके में एक अकेली महिला को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला खतरा भांपकर अपने घर में चली गई।
इसके बाद तीनों बदमाश दूसरे शिकार की तलाश में इलाके में घूमते रहे। कुछ देर बाद केशव नगर निवासी आनंदीलाल चितौड़ा अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ जैन मंदिर से दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। SeniorCitizenSafety
तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए अपने सोने के आभूषण उतार दें।
आरोपियों ने एक फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन आनंदीलाल को उनकी बातों और व्यवहार पर संदेह हो गया। उन्होंने सोने की चेन उतारने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका घर पास ही है, वे घर जाकर आभूषण सुरक्षित रख देंगे। इसी दौरान आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। UdaipurCrime
भीड़ बढ़ती देख तीनों आरोपी घबरा गए और अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर गलियों के रास्ते फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। Fake CBI Officers arrested
#Udaipur #UdaipurCrime #RajasthanNews #CrimeNews #FakePolice #CrimeBranch #SeniorCitizenSafety #RobberyAttempt #BreakingNews #CCTV #Bhupalpura #IndiaNews
