नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा

उदयपुर पुलिस ने 1500 किलो नकली घी बरामद किया  

 | 
nakli ghee

उदयपुर 8 मार्च 2025। पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने आज सुबह उमरड़ा रोड पर कलड़वास रीको एरिया में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस को यहां नामी ब्रांड के नाम से नकली घी बनाने की सूचना मिली थी। छापे के दौरान मौके से 1500 किलो नकली घी बरामद किया गया।  

fake ghee

फूड सेफ्टी अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि फैक्ट्री मालिक लोकेश जैन असली घी में सोयाबीन, डालडा और एसेंस मिलाकर पैकिंग करता था। फैक्ट्री में नोवा, सरस, कृष्णा और अमूल ब्रांड के नाम से 1 किलो और 15 किलो की पैकिंग की जा रही थी।  

fake ghee

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को डिटेन किया है और उनसे पूछताछ जारी है। डीएसटी टीम प्रभारी श्याम सिंह रत्नू को एक दिन पहले इस फैक्ट्री में नकली घी बनाए जाने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए यहां बड़ी मात्रा में नकली घी बनाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News