पिता की मर्जी के खिलाफ अन्य समाज में प्रेम विवाह करने वाली लड़की से परिवार ने तोड़ा नाता

बेटी को मृत मानकर नवमी की भी धूप, समाज के लोगों को भी क्या आमंत्रित 

 | 

उदयपुर 7 फ़रवरी 2026। प्रेम विवाह करने वाली लड़की से उसके पिता ने नाता ही नहीं तोड़ा बल्कि उसको अमृत मानते हुए शोक पत्रिका भी छपवा दी और नवमी की धूप दे दी। पिता ने शोक पत्रिका के माध्यम से समाज के लोगों को अपने घर बुलाया और सबके सामने अपनी बेटी को मृत घोषित कर दिया, उसके बाद पिता सहित पूरे परिवार ने नवमी की धूप दे दी ओर सभी के सामने एलान किया कि अब उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। यह पूरा मामला उदयपुर जिले के ग्राम पंचायत माल की टूस का हैं।

एक परिवार ने 2 महीने पहले अपनी बेटी की पूरे रीति रिवाज के साथ अपने ही समाज के एक युवक के साथ शादी की थी। उस समय लड़की के पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा शादी में खर्च किया और कोशिश की कि वह अपनी बेटी की हर ख्वाहिश पूरी कर सके लेकिन 2 महीने बाद ही लड़की ने अपने पिता के साथ-साथ ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेम विवाह कर लिया और दोनों ही परिवारों से नाता तोड़कर अन्य युवक के साथ शादी कर उसके साथ रहने लगी। 

जब यह बात लड़की के पिता को मालूम होगी तो वह पूरी तरह से टूट गया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी से सभी तरह के रिश्तो को खत्म करने का सोचकर उसकी शोक पत्रिका भी छपवा दी। शोक पत्रिका में छपवाया कि उसकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने नवमी की धूप का समय निर्धारित कर समाज के सभी लोगों को अपने घर बुलाया और सभी के सामने लड़की के फोटो पर फूलों का हार चढ़कर उसे मृत घोषित करते हुए धूप दे दी। इसके बाद समाज के सभी लोगों के सामने अपनी बेटी से पूर्ण रूप से संबंध विच्छेद करने का ऐलान कर दिया। 

लड़की के पिता ने सभी के सामने कहा कि उसने अपनी बेटी की बड़े ही लाड प्यार से परवरिश की और रीति रिवाज के साथ शादी करवाई लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही अन्य समाज के किसी युवक के साथ शादी करने जैसा घिनौना काम किया है इससे वह पूर्ण रूप से शर्मिंदा है, इसलिए अपनी बेटी से सारे रिश्ते नाते खत्म कर रहा है, भविष्य में उससे कोई लेना देना नहीं है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal