महिला की मौत पर परिजनों ने पड़ौसी पर जताया हत्या का शक

घासा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की 

 | 
ghasa murder case

उदयपुर 29 मई 2024। ज़िले के घासा स्थित नोयडा गांव कि रहने वाली एक महिला कि मौत के बाद परिजनों ने उसके ही पड़ोस मे रहने वाले परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मृतका के पिता कन्नी राम मेघवाल ने बताया कि उनकी पुत्री चित्रा मेघवाल का विवाह वर्ष 2008 मे जूनावास गांव के बसंती लाल के साथ हुआ था लेकिन कुछ वर्ष बाद इनके ही पड़ोस मे रहने वाले गोपाल सिंह के साथ प्रेम सम्बन्ध हो गए। परिजनों कई बार समझाइश करने पर भी वो नहीं मानी और अपने पति और बच्चों को छोड़कर पीहर रहने लगी।  

तीन दिन पूर्व गोपाल कि बहन और भाई उसे गंभीर हालत मे एम बी हॉस्पिटल भर्ती करा कर चले गए और फोन पर उसके पति को एक्सीडेंट होना बता दिया।  चित्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीँ परिजनों का आरोप हे कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ है बल्कि उसकी हत्या कि गई है।  

घासा पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों कि सौंप दिया वही मामले की जाँच की जा रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News