उदयपुर से शूट कर जोधपुर लौटी फैशन मॉडल होटल की सातवीं मंज़िल से कूदी

फैशन मॉडल ने जोधपुर के होटल से लगाईं छलांग

 | 
gungun upadhyay

पिता होटल पहुंचते उससे पहले ही छत से कूद गई

उदयपुर से शूट के बाद जोधपुर लौटी फैशन मॉडल ने आत्महत्या का प्रयास किया। मॉडल ने जोधपुर के होटल लॉर्डस् इन के सातवी मंजिल से कूदकर छलांग लगा दी, जिससे वह नीचे होटल पार्किंग में खड़ी कार पर गिर गई। 

गुनगुन का ट्रॉमा आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार रिब्स में फ्रैक्चर होने से सांस में प्रॉब्लम आ रही है। फीमर बोन फ्रैक्चर है। कार पर गिरने से शरीर में कई जगह कांच चुभ गए थे। उसे निकाल कर स्टिच लगाए गए है।  

जांच में सामने आया है कि गुनगुन ने अपने पिता को सुसाइड करने के बारे में बता रखा था। रविवार शाम ही वह उदयपुर से शूट कर लौटी थी। परिजनों से नाराजगी के चलते गुनगुन घर नहीं गई। स्टेशन से सीधा होटल पहुंच गई। घटना के वक्त पिता उससे फोन पर सम्पर्क में थे। 

गुनगुन के पिता उसे लेने स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन तब तक गुनगुन होटल पहुंच गई । पिता होटल पहुंचते उससे पहले ही छत से कूद गई। होश में आने के बाद  पुलिस बयान के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News