इंडस्ट्री में कार्यरत वैज्ञानिक पर जानलेवा हमला करने का मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 | 
MAARPEET

उदयपुर 27 अगस्त 2022 । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक इंडस्ट्री में कार्यरत वैज्ञानिक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार एक निजी इंडस्ट्री में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. गिरिश पुत्र सुरेश कुमार रावल निवासी ओल्ड गोवा हाल प्रभु श्री अपार्टमेंट आदर्श कॉलोनी पुलां भुवाणा ने मामला दर्ज करवाया कि वह दोपहर को सेवाश्रम पर स्थित एक होटल मेें ट्रेनिंग में गया था, जहां से पुन: अपने अपार्टमेँट की ओर जा रहा था। तभी शोभागपुरा 100 फिट रोड़ पर पीछे से एक कार आई और कार चालक ने ओवरटेक कर उसे रूकवा दिया। 

कार में से दो युवक उतरे और इन युवकों ने उसे बाहर निकलने के कहा तो उसने मना कर दिया और पुलिस को फोन कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने फोन कर कुछ साथियों को बुला लिया और करीब 15-20 लोग आए और आते ही उसकी कार पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। 

वह जैसे-तैसे वहां से कार लेकर भागा और अपने अपार्टमेंट पर गया तो पीछा करते हुए ये युवक वहां पर भी आ गए और उसे नीचे उतारकर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उससे चोंटे आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News