विदेशी नौकरी का झांसा, म्यांमार साइबर गैंग से कनेक्शन
फतहनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, बैंकॉक के रास्ते युवकों को म्यांमार भेजकर साइबर ठगी करवाने का आरोप
Udaipur Times News, Crime News,CyberFraud,उदयपुर 6 जुलाई 2026 - फतहनगर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों को म्यांमार भेजने और उनसे साइबर ठगी करवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले बैंकॉक भेजता था, जहां से युवकों को अवैध रूप से म्यांमार पहुंचाकर साइबर फ्रॉड गिरोह के लिए काम कराया जाता था।
पुलिस ने बताया कि फतहनगर निवासी एक युवक ने शिकायत दी थी कि अगस्त 2025 में उसे थाईलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी और 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का झांसा दिया गया। CrimeNews
आरोपी ने इंटरव्यू के नाम पर प्रक्रिया पूरी करवाई और 60 हजार रुपये लेकर बैंकॉक भेज दिया। वहां से उसे म्यांमार ले जाकर एक साइबर ठगी कैंप में रखा गया, जहां अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने के लिए मजबूर किया गया। Udaipur News
पीड़ित ने किसी तरह भारतीय दूतावास की मदद से भारत लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नीरज उर्फ नीरव पुत्र लवकुश चौधरी निवासी काशीपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
#Udaipur #CrimeNews #CyberFraud #Myanmar #ThailandJobs #Fatehnagar #RajasthanPolice #UdaipurTimes
