फतहनगर में पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, चार के खिलाफ मामला दर्ज

जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध, थानाधिकारी समेत पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप

 | 
Fatehnagar police register a case against four family members for allegedly assaulting police personnel in Udaipur.

Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 13 जून 2026 - फतहनगर थाना क्षेत्र में एक मामले की जांच के दौरान थानाधिकारी और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतहनगर थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानियां ने रिपोर्ट में बताया कि वह एएसआई शंकर सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और अमृतलाल के साथ एक परिवाद की जांच के सिलसिले में सनवाड़ निवासी लक्ष्मणलाल शर्मा के घर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान लक्ष्मणलाल आक्रोशित हो गया और परिवादी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। Crime News Udaipur

साथ ही उसने पुलिस टीम को वहां से चले जाने के लिए कहा और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणलाल को पाबंद कराने के लिए हिरासत में लेने का प्रयास किया गया तो उसके परिजनों सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा और अक्षय शर्मा ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को रोक लिया।

स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाना पड़ा। आरोप है कि परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की तथा महिला कांस्टेबल मारुति को धक्का दिया। साथ ही पुलिस टीम को झूठे छेड़छाड़ के मामलों में फंसाने की धमकियां भी दीं। Udaipur Crime News

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने थानाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की और सुनीता शर्मा ने उनका हाथ पकड़कर दांतों से काटने का प्रयास किया।

जब पुलिस लक्ष्मणलाल को थाने लेकर जा रही थी, तब परिजनों ने सरकारी वाहन को रोककर उसे छुड़ाने की कोशिश की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने लक्ष्मणलाल शर्मा, सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा और अक्षय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Udiapur News

#Udaipur #UdaipurTimes #Rajasthan #UdaipurNews #CrimeNews #MBHospital #BloodFraud #Fatehnagar #RajasthanPolice #PoliceAssault #LatestNews #UdaipurCrime #LawAndOrder #RajasthanNews #MewarNews #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News