पिता करते हैं बच्चों के साथ अश्लील हरकत

घटना की जानकारी क्षेत्रवासियों ने दी पुलिस को 

 | 
crime

उदयपुर के सुखेर थाना के रघुनाथपुरा में उसमें हंगामा हो गया जब इलाके में 3 दिन पूर्व किराए के कमरे में रहने के लिए एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहने पहुंची। मकान मालिक ने भी एक अच्छा परिवार समझकर मकान का कमरा किराया दे दिया । जैसे ही तीसरे दिन महिला अपने काम के लिए रात्रि के समय में घर से बाहर गई तो महिला के दूसरे पति ने दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट करते हुए उनके साथ अश्लील हरकत कर दी जिससे दोनों ही बच्चे डर गए और घर से बाहर निकल मोहल्ले में सड़क पर निकल गए । 

रघुनाथपुरा में रात के समय में सड़कों पर घूम रहे दो बच्चों को जब क्षेत्रवासियों ने देखा और  पूछताछ की तो बच्चों ने जो जानकारी दी उससे क्षेत्रवासियों के रोंगटे खड़े हो गए । बच्चों ने बताया कि हम अजमेर निवासी हैं और हमारे असली पापा अजमेर रहते हैं साथ ही मम्मी दूसरे नकली पापा के साथ यहां रह रही है । पहले जब हम अजमेर में रहते थे तो मम्मी घर से बाहर चली गई वहां पर भी पापा के दोस्त ने हमारे साथ अश्लील हरकत की जिसके बाद हम अजमेर वाले पापा को छोड़ मम्मी के साथ उदयपुर आ गए लेकिन यहां पर भी दूसरे पापा हमारे साथ मारपीट करते हैं। भाई के और मेरे साथ अश्लील हरकत करते हैं । 

घटना की जानकारी क्षेत्र वासियों ने संबंधित थाना पुलिस को दी लेकिन कई घंटों तक संबंधित थाना पुलिस  मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद क्षेत्र वासियों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम पर दी जिसके बाद देर रात 12:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची । किराए के मकान में नकली पति बन कर रहे युवक को डिटेन कर अपने साथ लेकर । 

साथ ही कुछ ही देर बाद सीडब्ल्यूसी मेंबर मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ लेकर रवाना हुए अब देखना होगा कि आखिर इन मासूम बच्चों के साथ हो रही दरिंदगी का इन्हें न्याय मिलता है यह फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News